फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Auto broken axle of a death, two wounded, Kurukshetra

आटो का एक्सल टूटा, एक की मौत, दो घायल

Thu, 18 Aug 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 18 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Auto broken axle of a death, two wounded, Kurukshetra
पोस्टमार्टम हाउस में खड़े परिजन। - फोटो : Amar Ujala
चचेरी बहनों से राखी बंधाकर कंप्यूटर कोचिंग के लिए किरमच से निकले एक युवक की आटो पलटने से मौके पर ही मौत हो गई। आटो में सवार महिला सहित दो सवारी भी घायल हो गई। हालांकि आटो का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


सगी बहनों के बाहर होने के कारण पहले अपनी चचेरी बहनों से राखी बंधवा कर उनसे लंबी उम्र की दुआएं लेकर किरमच का 25 वर्षीय बलराम कंप्यूटर कोचिंग के लिए निकला। घर से कुछ ही दूरी पर सुबह साढ़े आठ बजे उसे कुरुक्षेत्र के लिए ऑटो मिल गया। आटो भरा होने के कारण चालक ने उसे अपने बगल में बैठा लिया। नौ बजे एसकेएस पालिटेक्निक कॉलेज के सामने पहुंचे ही थे कि अचानक आटो का एक्सल टूटने से वह पलट गया। बताया जाता है कि जिस तरफ बलराम बैठा था उसी तरफ आटो पलटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दो अन्य घायल, चालक फरार
जानकारी के अनुसार करनाल के पस्ताना निवासी सुनीता अपने भाई को राखी बांधने के लिए जा रही थी। हादसे में सुनीता को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा एक अन्य युवक किरमच निवासी 25 वर्षीय मोनू भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद आटो चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने आटो को सीधा किया और घायलों को निकाला। जब बलराम को देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बनने वाला था बलराम
बलराम के पिता कर्मबीर ने बताया कि दो बहनों का इकलौता भाई था वह। 2004 में उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है, वह पिता बनने वाला था। पोस्टमार्टम हाउस के पास मौजूद बलराम के दोस्तों ने बताया कि वह अपने होने वाले बच्चे को लेकर भी वह बहुत उत्साहित था।

गांव में छाया मातम
हादसे में बलराम की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम सा मच गया। मां पिता चाचा ताऊ सहित अन्य परिजनों को एक बार विश्वास ही नहीं हुआ। लेकिन जब उन्हें यकीन दिलाया गया तो सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी मातम सा पसर गया। इधर घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी की मॉर्चरी में रखवाया। दोपहर करीब दो बजे शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।


आटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज
हादसे में बलराम की मौत हो गई। सुनीता और मोनू नाम के आटोयात्री घायल हुए हैं। आटो कब्जे मेंलेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। राजेश कुमार, एएसआई, आदर्श थाना केयूके
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed