{"_id":"f5ab1c9e7da03bb061d202a216531a68","slug":"armed-youths-spread-terror-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद युवकों ने मचाई दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारबंद युवकों ने मचाई दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा में देर शाम हथियारबंद युवकों ने कई जगहों पर जमकर दहशत मचाई। इन युवकों को एक जगह तो महिलाओं ने ईंट-पत्थर मारकर खदेड़ दिया, जिनमें एक हमलावर ईंट लगने से घायल हो गया।
ये युवक शराब ठेकेदारों के गुर्गे बताए जाते हैं, जो तीन-चार वाहनों में सवार होकर करीब एक घंटा तक गुंडागर्दी मचाते रहे।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 6 बजे तलवारों व अन्य धारदार हथियारों से लैस होकर 20-22 युवक रादौर रोड पर स्थित डेरा में पहुंचे और यहां एक बाल काटने वाले के खोखे में अवैध शराब बेची जाने की आड़ में वहां मौजूद एक युवक की पिटाई शुरू कर दी।
युवक को पिटता देख आसपास की महिलाएं इसका विरोध करने के लिए आगे आईं और सड़क पर पड़े ईंट-पत्थरों की बरसात कर दी। ईंट-पत्थरों की मार से घबराकर ये युवक वहां से भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद ही ये युवक हथियारों का प्रदर्शन करते हुए अनाज मंडी में जा धमके और मंडी में एक चाय विक्रेता की दुकान में घुस गए।
विज्ञापन
युवकों को हथियारों के साथ मंडी में देखकर आढ़तियों व व्यापारियों में दहशत फैल गई। इन युवकों ने चाय बेचने वाले दुकानदार के साथ भी मारपीट की। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख हमलावर युवक तलवारें लहराते भाग खड़े हुए।
घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस का एक एएसआई अनाज मंडी में पहुंचा, तब तक हमलावर युवक फरार हो चुके थे। उधर महिलाओं द्वारा ईंट-पत्थर मारे जाने से हथियारबंद युवकों में से एक युवक के सिर पर चोट आई है, जिसे उसके साथी लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
लाडवा थाना प्रभारी ने इस मामले में कहा कि अभी उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन गुंडागर्दी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।