फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नकली बंदूक के दम पर चोरी करने गये चोर, चढ़े लोगों के हत्थे

नकली बंदूक के दम पर चोरी करने गये चोर, चढ़े लोगों के हत्थे

Mon, 24 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
नकली बंदूक के दम पर चोरी करने गये चोर, चढ़े लोगों के हत्थे
फोटो नंबर-47 व 48
विज्ञापन

नकली बंदूक के दम पर चले थे चोरी करने, जमकर हुई धुलाई
- पहले चोरों की जमकर धुलाई, फिर पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। नकली बंदूक के दम पर शनिवार रात को श्याम कॉलोनी में चोरी करने गए चोर कॉलोनी वासियों के हत्थे चढ़ गए। लोगों ने पहले तो चोरों की जमकर की धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सौंपा दिया।
मामला शनिवार देर रात का है। श्याम कॉलोनी वासी योगेश कुमार ने बताया कि उसके पिता शनिवार को बागड़ यात्रा के लिए निकले थे। तीन चोर मौका देख उसके पिता के घर में घुस गए। इसी दौरान लोगों ने तीनों चोरों को पकड़ लिया। चोरों ने लोगों को नकली बंदूक दिखाकर डराने का प्रयास भी किया। लोगों ने तीनों को जमकर धुन दिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों चोर गांव पलवल वासी गोविंद, धुराला वासी जयभगवान व रवि हैं। कृष्ण गेट चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि श्याम कॉलोनी में तीनों चोर घुस गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि धुराला वासी रवि व पलवल वासी गोविंद मामा-भांजा है। तीनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को दो घरों को बनाया था निशाना
पुलिस के मुताबिक इन तीनों चोरों ने शनिवार की रात को दो घरों को निशाना बनाया था। जिसमें से घर में हाथ साफ कर लिया। दूसरे घर में चोरी करते समय दबोचे गए। थानेसर की आचार वाली गली में विष्णु पुत्र चंद्रभान के घर में स्कूटी, जेवर व कुछ नकदी चोरी की। इसके बाद श्याम कॉलोनी स्थित गंगा राम के घर में लिए घुस गए। पड़ोसियों की इनकी भनक लग गई। कॉलोनी वासियों ने एकत्रित हो तीनों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed