फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दो बाईक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक की मौत , महिला सहित पांच घायल

दो बाईक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक की मौत , महिला सहित पांच घायल

Wed, 21 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दो बाईक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक की मौत , महिला सहित पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव शांतिनगर कुरड़ी के समीप दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दंपति सहित चार अन्य घायल हो गए। मृतक व्यक्ति ने दंपति को लिफ्ट दी थी, जिसके कुछ देर बाद ही हादसा हो गया। सभी घायलों को एलएलजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। दंपति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

एएसआई जगमिंद्र सिंह ने बताया कि गांव शांतिनगर कुरड़ी निवासी करनैल सिंह(46) शाहाबाद में एक खराद की दुकान पर काम करता था। मंगलवार को बाइक पर दुकान जा रहा था। उसी के गांव के रणबीर सिंह व उसकी पत्नी ने भी शाहाबाद में निजी काम के चलते लिफ्ट ले ली। कुछ दूरी पर सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। करनैल सिंह व दंपति के अलावा दूसरी बाइक पर सवार मनप्रीत व एक अन्य युवक घायल हो गए। करनैल सिंह, रणवीर व उसकी पत्नी के अलावा मनप्रीत को भी एलएनजेपी सिविल अस्पताल में लाया गया जबकि अन्य युवक फरार हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने करनैल को मृत घोषित कर दिया। रणबीर व उसकी पत्नी को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। फरार युवक की खोजबीन भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed