{"_id":"5b89974642c79210b4510eb9","slug":"71535743814-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर - 37
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। लाडवा-हिनौरी मार्ग पर शुक्रवार शाम को सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुआ। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एलएनजेपी सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया गया। मृतक रवि(24) पुत्र श्यामलाल निवासी चौगामा करनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम रवि कुमार अपने साथियों राजेश पुत्र सुरेंद्र एवं दीपक पुत्र जिया लाल के साथ बाइक पर लाडवा से अपने गांव चौगामा जा रहा था। हिनौरी रोड पर गांव बदरपुर में पश्चिमी यमुना नहर के पुल पर सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिर गए। रवि की मौके पर ही मौत हो गई। राजेश और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को लाडवा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सिविल अस्पताल में भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।