{"_id":"5a034afe4f1c1b60678b9f20","slug":"71510165246-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ ग्राम स्मैक सहित आरोपी अख्तर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ सौ ग्राम स्मैक सहित आरोपी अख्तर गिरफ्तार
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ सौ ग्राम स्मैक सहित आरोपी अख्तर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अपराध शाखा की टीम ने एक व्यक्ति को 150 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े लोगों की धरपकड़ जारी। इसी क्रम में अपराध शाखा की टीम ने ब्रह्मसरोवर एरिया में गश्त के दौरान एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। यह युवक ब्रह्मसरोवर पर प्रजापत धर्मशाला के निकट खड़ा था। अपराध शाखा की टीम ने शक के आधार पर युवक की तलाशी डीएसपी पिहोवा धीरज कुमार की मौजूदगी में ली थी। तलाशी में युवक की पैंट की जेब से एक पॉलिथीन में लिपटी 150 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक की पहचान अख्तर अली उर्फ टींकू वासी अंचला चौक शेखो मुहल्ला थानेसर शहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना केयू में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत मे पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
253 बोतलें शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
थाना शहर थानेसर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब की 253 बोतलें बरामद की हैं। थाना शहर थानेसर के अंतर्गत कृष्णा गेट चौकी के सहायक उप निरीक्षक नीरज कुमार और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार की टीम ने गश्त के दौरान जसबीर सिंह निवासी चुलियाना जिला रोहतक और अनिल निवासी थाना कलां खरखौदा जिला सोनीपत को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में सैनी कालोनी झांसा रोड कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 240 बोतल शराब अंग्रेजी बरामद हुई हैं। सुभाष मंडी चौकी की टीम ने गश्त के दौरान पिंकू वासी इंदिरा कॉलोनी थानेसर को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप मे अंकुर नर्सिंग होम के पास से काबू किया है।