फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   क्राइम फाईल ं

क्राइम फाईल ं

Mon, 18 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
क्राइम फाईल ं
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने डेरा मान सिंह खुर्द में लगे मेले से पर्स चोरी करने के एक आरोपी को काबू किया है। पिहोवा पुलिस को दी शिकायत में हरजिंदर सिंह वासी पिपली प्लॉट अधोया ने बताया कि वह 15 सितंबर को डेरा मानसिंह जुरासी खुर्द में लगने वाले मेले में गया था। मेले में अज्ञात चोर ने उसका पर्स चोरी कर लिया, जिसमें करीब 400 रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को सौंपी थी। उन्होंने इस घटना के आरोपी सिकंदर वासी खेड़ी चौपटा थाना खेड़ी जिला हिसार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चुराया गया पर्स बरामद किया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

--------------------------------------
एटीएम का कोड पूछकर निकाले 30 हजार रुपये
कुरुक्षेत्र। एटीएम कोड पूछकर एक बैंक उपभोक्ता के खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में राजबाला वासी सेक्टर-3 ने बताया कि 9 सितंबर को उसके फोन पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया तथा बातों-बातों में उससे एटीएम का कोड, खाता नंबर पूछा। उसने फोन करने वाले को बैंक अधिकारी समझकर अपना खाता नंबर, एटीएम का कोड बता दिया। बाद में उसके खाते से 30 हजार रुपये निकलवा लिये। जब उसके मोबाइल पर रुपये निकलने मैसेज आया तो उसने बैंक जाकर पता किया तो उसके साथ हुई ठगी का पता चला। पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed