फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सारसा बच्चों के हत्याकांड मामले में 23 को होगा सोनू का पॉलीग्राफ टेस्ट

सारसा बच्चों के हत्याकांड मामले में 23 को होगा सोनू का पॉलीग्राफ टेस्ट

Thu, 18 Jan 2018 01:19 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
सारसा बच्चों के हत्याकांड मामले में  23 को होगा सोनू का पॉलीग्राफ टेस्ट
सारसा बच्चों के हत्याकांड मामले में 23 को होगा सोनू का पॉलीग्राफ टेस्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
गांव सारसा के समीर, सिमरन और समर हत्याकांड मामले में ग्रामीण बुधवार को आईजी सुभाष यादव से मिले। आईजी ने मामले में बच्चों के पिता सोनू का 23 जनवरी को पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने का आश्वासन दिया है। राजेश मलिक ने बताया कि बच्चों के हत्याकांड मामले को लेकर कमेटी की अगुवाई में ग्रामीण बुधवार को करनाल में आईजी सुभाष यादव से मिलने पहुंचे थे। वहां आईजी ने उन्हें 23 जनवरी को सोनू का पॉलीग्राफी टेस्ट की तारीख दी है। सीएम द्वारा गठित एसआईटी भी अपनी रिपोर्ट 26 जनवरी तक सौंप देगी। उन्होंने बताया कि यदि ग्रामीण एसआईटी की जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुए तो वे मामले में सीबीआई जांच की मांग करेंगे। बता दें कि इस हत्याकांड के मुख्या आरोपी बच्चों के चाचा जगदीप मलिक ने 28 दिसंबर को कुरुक्षेत्र की जेल में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले को लेकर भी ग्रामीण पुलिस पर आरोप लगाकर मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल बच्चों को पिता सोनू न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed