फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   56 lac recover in wheat scam

गेहूं घोटाले के मुख्य आरोपी से 56 लाख की रिकवरी

Wed, 10 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Wed, 10 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
56 lac recover in wheat scam
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इस्माईलाबाद स्थित गोदाम में हुए 18 करोड़ गेहूं घोटाला में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी रामनिवास से 56 लाख रुपये की रिकवरी की है। डीएसपी चंद्रपाल ने बताया कि घोटाले के मुख्य आरापी रामनिवास से पूछताछ के बाद सोमवार को इस्माईलाबाद के गांव कुम्हार माजरा की राइस मिल की अलमारी से 56 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मामले में अभी तक चार आरोपी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अधिकारी रामनिवास, राइस मिलर नछत्तर सिंह, चौकीदार गुरजंट व चौकीदार राजेश को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन चारों आरोपियों को रिकवरी की राशि सहित कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इन्हें हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डीएसपी ने बताया कि अभी जांच जारी है और इसमें बड़े खुलासे ही संभावना है।

यह है मामला
करीब दो महीने पहले इस्माईलाबाद सहित कई जगह डीएफएससी टीम द्वारा छापामारी भी की गई थी। इस्माईलाबाद में 18 करोड़ के गेहूं घोटाले को अंजाम दिया गया था। मामला उजागर होने के बाद काफी समय से जांच के लिए चंडीगढ़ की एक टीम मौके पर भी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें गायब गेहूं के साथ कई क्विंटल गेहूं खराब होने का मामला भी सामने आया था। साथ ही साथ जांच कमेटी ने इन सभी के नमूने  इकट्ठे किए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने सात लोगों को निलंबित कर दिया था। इस मामले की जांच डीएसपी चंद्रपाल को सौंपी गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed