फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ग्रीस से आया युवक की पिटाई का वीडियो, मांगी चार हजार यूरो की फिरौती

ग्रीस से आया युवक की पिटाई का वीडियो, मांगी चार हजार यूरो की फिरौती

Mon, 09 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
ग्रीस से आया युवक की पिटाई का वीडियो, मांगी चार हजार यूरो की फिरौती
ग्रीस से आया युवक की पिटाई का वीडियो, मांगी चार हजार यूरो की फिरौती
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
पूजा कॉलोनी के एक युवक मलकीत सिंह का ग्रीस में अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात को सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए परिजनों को इसकी जानकारी मिली। वीडियो में दो नकाबपोश मलकीत सिंह के हाथ बांधकर उसे लात व घूंसों से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह देखने के बाद परिजन बेहद डरे हुए हैं। फिलहाल इस मामले में स्थिति संदेहजनक है।
मलकीत सिंह की बहन देवेंद्र कौर ने बताया कि करीब पांच महीने पहले उसका भाई मलकीत (25 वर्ष) एजेंट के जरिए ग्रीस गया था। शनिवार देर रात को उनके पास व्हाट्स एप नंबर पर कुछ वीडियो आईं। इसमें दो नकाबपोश युवकों ने उसके भाई के हाथ बांधे हुए हैं और उसे लात-घूंसों से मार रहे हैं। वीडियो देखने के बाद उनका पूरा परिवार डर गया। कुछ देर के बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि अगर मलकीत को छुड़वाना चाहते हो तो चार हजार यूरो का प्रबंध करें, नहीं तो वे मलकीत को जान से मार देंगे। इस पर अपहरणकर्ताओं से उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि उनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है और वह पैसे का इंतजाम नहीं कर सकते। बात होने के बाद उन्हें मलकीत सिंह की चिंता सता रही है।
विज्ञापन



वीडियो कांफ्रेंस से हुई बात
देवेंद्र कौर ने बताया कि अगले दिन रविवार दोपहर को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उन्होंने अपने भाई मलकीत सिंह से बात की। वीडियो कांफ्रेंस में उसने बताया वह इस समय फ्रांस में है और बिल्कुल ठीक है। इसके बाद उन्हें कुछ राहत मिली। उन्होंने बताया कि इसके बाद रविवार देर रात फिर से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बातचीत की, लेकिन रात के बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। फिलहाल उसके परिजन एजेंट से मिलने के लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंट पर शक जताया
मलकीत सिंह की बहन ने बताया कि मकान बेचकर करीब पांच महीने पहले मलकीत को ग्रीस गया था। जहां से उसे फ्रांस जाना था, लेकिन शनिवार को उन्हें उसके किडनैप होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि तीन बहनों के अलावा मलकीत का एक छोटा भाई है। उन्हें एजेंट पर शक है। आरोप है कि मलकीत को फ्रांस भेजने की बात हुई थी, लेकिन एजेंट ने उसे ग्रीस भेज दिया।



स्थिति बनी संदेहास्पद
इस मामले में स्थिति अभी तक संदेहास्पद बनी हुई है। परिजनों के अनुसार मलकीत फ्रांस में है और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उससे बात हुई है, लेकिन रविवार के बाद से उनकी कोई बात मलकीत से नहीं हुई है। उन्हें शक है कि वह अभी तक किसी की गिरफ्त में हो सकता है। इसकी शिकायत भी उन्होंने पुलिस को दी है।



शिकायत मिली है, जांच जारी : भीम राज
सिटी चौकी इंचार्ज भीमराज ने इस मामले को लेकर बताया कि मलकीत के परिजनों ने उन्हें शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले की पूरी जानकारी हासिल की जाएगी और उसी अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed