फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कार सवार युवकों ने दो भाईयों से लूटी सोने की चैन व 45 हजार की नकदी

कार सवार युवकों ने दो भाईयों से लूटी सोने की चैन व 45 हजार की नकदी

Wed, 19 Dec 2018 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने दो भाईयों से लूटी सोने की चैन व 45 हजार की नकदी
कार सवार युवकों ने दो भाइयों से लूटी सोने की चैन व 45 हजार की नकदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव गुमथला गढू के पास एक बाइक पर सवार दो भाइयों से लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले अपनी कार से उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे दोनों भाई सड़क पर जा गिरे। जब तक वे कुछ समझ पाते कार सवार लुटेरों ने उनसे मारपीट कर सोने की चेन व 45 हजार की नगदी छीन कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर नाकाबंदी कर आरोपी लोगों की तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी लोग भागने में कामयाब हो गए।

पुलिस में दर्ज शिकायत में सुरेंद्र सिंह निवासी गांव रसूलपुर ने कहा कि वह अपने भाई अमरीक के साथ बाइक पर घर से पिहोवा के लिए चले थे। जैसे ही गांव गुमथला गढू लिंक रोड़ पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर दे मारी, जिससे वे दोनों भाई सड़क पर जा गिरे। तभी 2 गाडिय़ों में सवार लुटेरों ने उन पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं लुटेरों ने उसके गले में डाली हुई सोने की चेन व 45 हजार रुपये नगदी छीन ली ओर उन्हें घायल अवस्था में सड़क पर ही छोड़ कैथल की तरफ भाग गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां पर सुरेंद्र सिंह को अधिक चोटें लगने के पश्चात डाक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया है। वारदात की सूचना मिलते ही गुमथला गढू चौंकी इंचार्ज अजमेर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात लुटेेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed