{"_id":"5b89974d42c792463d4ae041","slug":"201535743821-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल की मदद के बहाने राहगीर से छीनी बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल की मदद के बहाने राहगीर से छीनी बाइक
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल की मदद के बहाने राहगीर से छीनी बाइक
पिहोवा। अंबाला रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने राहगीर को रुकवा कर बाइक छीन ली। बाइक पर लगे बैग में रुपए तथा अन्य जरूरी कागजात थे।
पुलिस को दी शिकायत में झांसा के गांव कुरड़ी निवासी विनोद ने बताया कि 30 अगस्त को वह अपनी बाइक पर पिहोवा आ रहा था। गांव टीकरी के पास तीन युवक एक बाइक के पास खड़े थे। उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया। रुकते ही उन्होंने बाइक में पेट्रोल खत्म होने की बात कहते हुए थोड़ा पेट्रोल देने की मांग की। उसने पेट्रोल देने से मना किया तो एक युवक जबरदस्ती उसकी बाइक पर बैठ गया। तीनों युवक उसे कैथल रोड की तरफ ले गए। मधु डेयरी के पास पर उस युवक ने उसे बाइक से उतार दिया और बाइक लेकर फरार हो गया। उसकी बाइक पर टंगे थैले में 900 रुपये और अन्य जरूरी कागजात थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।