{"_id":"5c719ffbbdec227376728b5e","slug":"191550950395-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 4लाख 44 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर 4लाख 44 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख 44 हजार रुपये ठगने के आरोप लगाने का मामला सामने आया है। करीब तीन माह पहले हुए इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित दर दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। सतविंद्र सिंह वासी इस्माईलाबाद ने बताया कि उसका डीजे का काम है।
2018 में उसके मित्र अवतार ने उसकी मुलाकात जगजीत सिंह वासी शाहबाद से करवाई थी। जगजीत सिंह ने उसे विदेश भेजने का प्रलोभन देते हुए उसकी मुलाकात अपनी मां अमरजीत कौर से भी करवाई तथा 32 लाख रुपये में विदेश भेजने का सौदा हुआ। सतविंद्र ने बताया कि उस समय उसे बताया गया कि उसे सारे पैसे बाद में देने होंगे, लेकिन कुछ समय बाद ही उक्त लोगों ने फाइल बनाने, आयकर भरने, टिकट बनाने आदि बातें कहकर उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए तथा धीरे-धीरे करके उससे 4 लाख 44 हजार रुपये ले लिए। काफी दिन बीतने के बाद जब उक्त लोगों ने उसे विदेश नहीं भेजा तो उसने उक्त लोगों से पैसे वापस देने की बात कही तो इंकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने उक्त लोगों से उसका कपड़ों से भरा बैग, उसका पोसपोर्ट, उसके भाई जसविंद्र सिंह व उसके साले गुरसेवक सिंह का पासपोर्ट बरामद किए जो अभी भी थाना में है। सतविंद्र सिंह ने बताया कि उसने अपना घर गिरवी रख कर पैसे उक्त लोगों को दिए थे लेकिन अब उसे दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच एसआई नरेशपाल सिंह को सौंपी हुई है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था। जिसमें एक पक्ष बातचीत करने के लिए समय ले गए थे। जांच अधिकारी छुट्टी पर गए हुए हैं।