{"_id":"5a4540534f1c1b8d698c4557","slug":"191514487891-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से पलंबर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आने से पलंबर की मौत
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट में आने से पलंबर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
मुलतानी कॉलोनी में एक गली में काम करते समय कार की चपेट में आने से एक पलंबर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूजा कॉलोनी के कली राम के रूप में हुई। मृतक के पुत्र ईश्वर ने बताया कि उसके पिता मुलतानी कॉलोनी में स्थित एक गली में गड्ढे में नल लगा रहे थे। इस दौरान वहां से एक कार चालक आया। वह गड्ढ़ा होने की वजह से उसके पिता को नहीं देख पाया और कार उसके ऊपर चढ़ा दी। इससे उसके पिता कली राम कार की चपेट में आ गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक कली राम के पुत्र की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।