फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ब्यूटी पार्लर का बहाना बना दुल्हन हुई फरार, दुल्हे सहित बारात जोहती रही बाट

ब्यूटी पार्लर का बहाना बना दुल्हन हुई फरार, दुल्हे सहित बारात जोहती रही बाट

Mon, 11 Feb 2019 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर का बहाना बना  दुल्हन हुई फरार, दुल्हे सहित बारात जोहती रही बाट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जयमाल से कुछ देर पहले ही ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली दूल्हन लापता हो गई। जबकि जयमाल के लिए जनाती, बराती और दूल्हा काफी देर तक इंतजार करते पर वो वापस नहीं लौटी। आखिरकार काफी देर के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अंबाला के गांव जनसूई हेड की रहने वाली एक युवती का रिश्ता करनाल के गांव तखाना निवासी विकास के साथ तय हुआ था। मुहूर्त के अनुसार रविवार को दोनों की शादी तय थी। दोनों पक्ष शादी के लिए यहां झांसा रोड स्थित एक निजी पैलेस में एकत्रित हुए। दोपहर बाद से ही शादी की रस्में शुरू हो गईं। इसी बीच शाम को जयमाल से करीब एक घंटा पहले दुल्हन मेकअप कराने के लिए ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर पैलेस से निकल गई। काफी देर इंतजार के बाद भी जब वो पैलेस नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू हुई। तक पता चला कि वो ब्यूटी पार्लर गई थी और अभी तक नहीं लौटी है। परेशान परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन के ताऊ की शिकायत पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज जांच शुरू कर दी है। कृष्णा गेट पुलिस चौकी प्रभारी सेवा सिंह का कहना है कि झांसा रोड पर शादी समारोह से युवती के गायब होने की सूचना उनके पास पहुंची थी। बाद में युवती के ताऊ ने उसके लाप्ता होने की शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed