{"_id":"5bf06936bdec22697c0a9a4d","slug":"171542482230-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में बर्फ तोडने वाले सुएं से जख्मी हुए जितेन्द्र ने 11 दिनों बाद तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में बर्फ तोडने वाले सुएं से जख्मी हुए जितेन्द्र ने 11 दिनों बाद तोड़ा दम
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। छह नवंबर को सरस्वती तीर्थ के निकट हुए झगड़े में बर्फ तोड़ने का सूआ लगने से जख्मी हुए जितेंद्र ने 11 दिन बाद पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी हरि निवासी पिहोवा पर दर्ज मामले में हत्या की धारा 302 जोड़ी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
सिटी चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने बताया कि मोहन लाल शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 6 नवंबर को सरस्वती तीर्थ के पास हरि व चीनू का किसी बात पर झगड़ा चल रहा था। पास में ही खड़े उसके भतीजे जितेंद्र ने बीच-बचाव कर झगड़ा रुकवा दिया था। हरि कुछ देर के बाद लौटा और बर्फ तोड़ने वाले सूए से उसके भतीजे जितेंद्र व चीनू पर हमला कर उन्हें गंभीर रुप से जख्मी कर दिया था। जितेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे 9 नवंबर को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी हरि के खिलाफ पहले धारा 323, 34 व 506 के तहत मामला दर्ज किया था। जितेंद्र की मौत के बाद उसमें धारा 302 भी जोड़ी गई है। पुलिस शीघ्र ही आरोपी हरि को गिरफ्तार कर लेगी।