फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एक नाबालिक द्वारा बाथरूम में फंदा लगाकर की आत्महत्या

एक नाबालिक द्वारा बाथरूम में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 21 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
एक नाबालिक द्वारा बाथरूम में फंदा लगाकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा (कुरूक्षेत्र)।
एक 12 वर्षीय स्कूली छात्रा द्वारा अपने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार दोपहर की बताई गई है, लेकिन इस घटना बारे बुधवार सुबह पता चला। शहरवासियों को बुधवार सुबह जब इस घटना की जानकारी मिली तो सभी सकते में आ गए। मृतका लाडवा शहर के प्रतिष्ठित परिवार की थी और कुरुक्षेत्र के सहारा इंटरनेशनल स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के समय मृतका के माता-पिता घर पर नहीं थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसका लाडवा के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। आत्महत्या के कारण का कोई खुलासा नही हो सका। मिली जानकारी के अनुसार मृतका अनाजमंडी के सामने रादौर रोड पर रहने वाले अमित जिंदल की पुत्री थी और कुरुक्षेत्र के सहारा स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। मृतका की माता स्कूलों की छुट्टियों के चलते अपने मायके गुवाहाटी गई हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतका मंगलवार सुबह ट्यूशन पढने के लिए गई थी और दोपहर 12 बजे ट्यूशन से घर आई थी। घर पर उसके दादा-दादी, ताई व चचेरे भाई-बहन मौजूद थे। मृतका के घर पहुंचने पर उसकी दादी ने उससे कुछ खाने के लिए पूछा तो उसने मना कर दिया और नहाने के लिए बाथरूम में चली गई। काफी देर बाद भी जब वह बाथरूम से बाहर नही निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटकाया लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने घर के नीचे ही स्थित अपनी दुकानों से नौकरों को बुलाकर बाथरूम का दरवाजा तुड़वाया। बाथरूम में लड़की को फंदे पर लटके पाकर उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना परिजनों ने लड़की के पिता को दी जो उस समय कुरुक्षेत्र किसी काम से गए हुए थे। बताया जाता है कि परिजन इस दुर्घटना को अपना भाग्य मानकर चुप बैठ गए लेकिन मृतका के मामा ने अपनी भांजी के साथ किसी अनहोनी की आशंका से शव का पोस्टमार्टम कराने की जिद की, जिसके बाद मंगलवार देर रात लाडवा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भिजवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लाडवा पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया तथा 174 की कार्यवाही अमल में लाई गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मृतका की आत्महत्या मामले के सही कारणों का पता चल पाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले को होगा सही खुलासा : जांच अधिकारी
जब इस संबंध में जांच अधिकारी मूलचंद से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की सुचना मिली थी। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका ने बाथरूम में रस्सी से लटकर आत्महत्या की गई थी। मृतका के गले पर निशान भी था। मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है तथा पिता की शिकायत पर 174 की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का सही खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन



घर में अकेली थी नाबालिग लड़की
लाडवा में मंगलवार दोपहर को जिस समय करीब 12 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बाथरूम में फंदे से लटकर आत्महत्या की उस समय वह घर में अकेली थी। मृतका का पिता अमित कुमार कुरुक्षेत्र गया हुआ था। मृतका की माता अपने करीब चार वर्षीय छोटे बेटे को लेकर रविवार को अपने मायका गुवाहाटी गई हुई थी। मृतका अपनी पढ़ाई के चलते साथ नहीं गई थी और वह लाडवा में ही एक निजी कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म की जताई जा रही है आशंका क मृतका द्वारा किस कारण आत्महत्या की इसका कोई खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। बिना किसी कारण आत्महत्या करना किसी को हजम नहीं हो रहा है। माना जा रहा है कि शायद लड़की ने बालसुलभ जिज्ञासा के चलते फंदा लगाया होगा। वहीं यह भी चर्चा है कि स्कूल या ट्यूशन पर हुई किसी बात को मृतका तनाव में रही होगी जिसकी परिणिती आत्महत्या के रूप में हुई हो। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मामले का सही खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed