फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एटीएम कार्ड छीनकर नगदी निकाली, पेट्रोल भरवाया

एटीएम कार्ड छीनकर नगदी निकाली, पेट्रोल भरवाया

Sun, 23 Jun 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड छीनकर नगदी निकाली, पेट्रोल भरवाया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने गए बुजुर्ग का कार्ड छीनकर बाइक सवार युवक फरार हो गया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर एटीएम के बाहर खड़े दूसरे लोग जब तक युवक को दबोचते वो अपनी बाइक पर सवार होकर चंपत हो गया। वहीं, थोड़ी देर में बुजुर्ग के खाते से 37 हजार रुपये से ऊपर की नकदी कट गई। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि कीर्ति नगर निवासी वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामबरन शनिवार की शाम लगभग चार बजे रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गए थे। जैसे वे एटीएम केबिन में प्रवेश करने लगे तो एक युवक आया और उनके हाथ से एटीएम कार्ड छीनकर फरार हो गया। इससे पहले रामबरन संभल पाए तो वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकला। रामबरन युवक को पकड़ने के लिए चिल्लाता भी रहा, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद वे अपने घर चले गए। इसी बीच आरोपी ने उनके एटीएम कार्ड का प्रयोग करके विभिन्न एटीएम से लगभग 37 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने एक पेट्रोल पंप से 10,123 रुपये भी निकाल लिए हैं। ऐसे में सवाल पेट्रोल पंप पर भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed