{"_id":"5d03f37c8ebc3e5a1860e8b9","slug":"156054001715-kurukshetra-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर लाखों की जमीन बेची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर लाखों की जमीन बेची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कागजों में धोखधड़ी कर दो महिलाओं समेत नौ लोगों ने 84 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव इशहाक पुरा निवासी दरबारा सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात गांव करोड़ा निवासी सतीश, किरमच निवासी जगजीवन शर्मा, ललित शर्मा , अजराना कलां निवासी सुभाषचंद , राजोंद निवासी नरेश , इसके अलावा पंजाब के पटियाला निवासी जसजीत कौर पत्नी जरनैल सिंह, मनदीप कौर पत्नी गुरनाम सिंह से हुई। बातचीत के दौरान इन लोगों ने उसे भूमि बेचने की बात कही। उसने इन लोगों से भूमि का सौदा कर लिया।
आरोपियों ने उसे बताया कि उनकी भूमि पंजाब में है। उस जमीन के बयाने के तौर पर 81.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बावजूद आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं करवाई। वहीं दूसरी घटना में शाहाबाद निवासी श्रवण सिंह ने भी कहा कि वर्ष 2017 में भूमि बेचने का प्रलोभन देकर उसे सोमनाथ निवासी झांसा, मोहन नगर निवासी बलबीर सिंह निवासी निरंजन सिंह, शेख मोह मद, जमरूद्दीन निवासी मुंबई आदि ने उसे गांव धंतोड़ी में भूमि बेचने का झांसा देकर 3.25 लाख रुपए ले लिए। रुपये लेने के पश्चात भरोसा दिलाया कि उक्त भूमि की रजिस्ट्री उनके नाम करवा देंगे, लेकिन समय निकल जाने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराई गई और न ही दी गई राशि लौटाई। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।