{"_id":"5d03f3738ebc3e4e2024106b","slug":"156054000810-kurukshetra-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शांतिनगर में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला से दुष्कर्म व अप्राकृतिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जींद शहर की एक कालोनी की रहने वाली महिला ने एसपी को शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुये बताया है कि उसकी कालोनी के समीप पांडु पिंडारा के रहने वाले बलजीत ने होटल बनाया हुआ था, जिसे किराए पर उसके पुत्र ने ले लिया था। कामकाज न चलने के कारण पुत्र ने इस होटल को बंद कर दिया था।
वर्ष 2018 में घर में किसी बात को लेकर पुत्र के साथ उसकी अनबन हो गई थी। कुछ समय के अंतराल में बलजीत ने बातचीत करते हुये कहा कि वह उन्हें सिक्योरिटी में नौकरी लगवा देगा। उसका साला कुरुक्षेत्र में रहता है, जबकि उसका परिवार शांति नगर में ही रहता है।
महिला के मुताबिक बलजीत ने उसे 500 रुपये कुरुक्षेत्र आने के लिए दे दिए। विश्वास करते हुए वह अगले दिन विश्वविद्यालय के तीसरे गेट के पास आ पहुंची। जहां पर बलजीत की पत्नी उसे मिली और अपने घर ले गई। घर ले जाकर घरेलू कामकाज करवाने लगी। पत्नी की गैर मौजूदगी में बलजीत ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।