फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मोटरसाईकिल सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

मोटरसाईकिल सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Wed, 21 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
मोटरसाईकिल सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद। जीटी रोड पर गांव खानपुर जाटान मोड़ पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ढोलामाजरा निवासी सूरजभान ने कहा कि वह और उसका रिश्तेदार जसविंद्र सिंह बाइक पर जसविंद्र की फोटोग्राफर की दुकान पर आ रहे थे। सर्विस रोड पर खानपुर जाटान के पास सामने से अज्ञात बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जसविंद्र सिंह की सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed