{"_id":"5a6636634f1c1b82268b5ca9","slug":"151516648035-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसल मॉल में नहीं रिलीज होगी फिल्म पद्मावत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैसल मॉल में नहीं रिलीज होगी फिल्म पद्मावत
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसल मॉल में रिलीज नहीं होगी फिल्म पद्मावत
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
विवादों में आई फिल्म पद्मावत कैसल मॉल में 25 जनवरी को रिलीज नहीं होगी। जब तक जिला और पुलिस प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर फिल्म रिलीज करने को हरी झंडी नहीं देगा, तब तक यहां दर्शकों को यह फिल्म नहीं दिखाई जाएगी। न ही इस फिल्म का कोई पोस्टर और प्रचार सामग्री को कहीं लगाया जाएगा। मॉल के मैनेजर रमेश सचदेवा और सिनेमा मैनेजर सुधीर ने बताया कि मॉल व सिनेमा की सुरक्षा के लिए जिला और पुलिस प्रशासन से पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।
उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन उन्हें सुरक्षा का पूरा विश्वास नहीं देता, फिल्म नहीं चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म दिखाने को लेकर अभी कोई योजना भी नहीं है और न ही अभी कोई टिकट बुक की गई है। दर्शक यहां फिल्म रिलीज करने को लेकर जानकारी लेने आते है, तो उनसे इंकार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मॉल में भय का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों की संख्या में इजाफा कर दिया है। यहां न कोई बांउसर रखा गया है और नहीं ऐसी कोई योजना है।
एसपी बोले, फिल्म रिलीज करवाने के लिए पुलिस तैयार
एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा कि फिल्म रिलीज करने के सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हैं। पुलिस प्रशासन 25 जनवरी को फिल्म रिलीज करवाने केे लिए पूरी तरह तैयार है। उनकी ओर से फिल्म रोकने के निर्देश नहीं दिए गए हैं। फिल्म रिलीज किए जाने के दिन पुलिस का मॉल के आसपास सख्त पहरा होगा। रविवार रात को किए गए हमले में कई लोगों को पहचान लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। अभी कोई गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के पहरे में आया कैसल मॉल
मॉल पर तोड़फोड़ के बाद पुलिस की पांच टीमों ने की छापेमारी, नहीं किया जा सका कोई आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। रविवार देर शाम करीब 20 नकाबपोश युवकों के हमले के बाद कैसल मॉल के बाद पुलिस तैनात कर दी गई है। मॉल पर अगले आदेशों तक स्थाई तौर पुलिस की पीसीआर व राईडर सहित दो टीमें असले के साथ तैनात कर दी गई तो दिन भर अन्य पुलिस भी मॉल के आसपास गश्त करती रही। वहीं खुफिया विभाग भी मॉल सर्तक हो गया और दिन भर मॉल के आसपास लोगों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी बनाए रखी। हालांकि मॉल में हमले के अगले दिन लोगों की आवाजाही पर आंशिक असर रहा, लेकिन मॉल के प्रबंधन व सुरक्षाकर्मियों में भय का माहौल साफ दिखाई दिया। पुलिस ने हमलावरों को काबू करने के लिए पांच टीमें गठित की, जिन्होंने रात के साथ-साथ सोमवार दिन में भी जगह-जगह छापेमारी की। कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बता दें कि रविवार देर शाम करीब 20 हथियारबंद नकाबपोश युवकों ने मॉल पर हमला कर दिया था। इसमें भारी नुकसान हुआ था। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची थी तो मौके का जायजा लेने के बाद मॉल के सुरक्षा इंचार्ज की शिकायत पर पांच नामजद सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। सिटी थाना प्रभारी मलकीत सिंह का कहना है कि हमले के आरोपियों को काबू करने के लिए पांच टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही सभी को काबू कर लिया जाएगा। मॉल की सुरक्षा में किसी प्रकार की खामी नहीं रहने दी जाएगी और ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।