{"_id":"5aa574de4f1c1ba6758b4d38","slug":"141520792798-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नाइट डोमिनेशन में तैनात रहे 400 पुलिसकर्मी, जांचे 2368 वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नाइट डोमिनेशन में तैनात रहे 400 पुलिसकर्मी, जांचे 2368 वाहन
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन में तैनात रहे 400 पुलिसकर्मी, जांचे 2368 वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के तहत शनिवार देर रात जिलेभर में नाके लगाकर चेकिंग की। एसपी अभिषेक गर्ग की देखरेख में रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक चेकिंग की गई। इस दौरान एसपी के साथ उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज, अपराध शाखा एक और दो के कर्मचारियों ने भी नाकाबंदी कर चेकिंग की। थानों के एरिया में मुख्य मार्गों के साथ अन्य जगहों पर कुल 41 पुलिस नाके लगाए गए। इसके साथ ही 32 बाइक राइडरों के साथ 26 पीसीआर और अन्य वाहन गश्त करते रहे। पुलिस के करीब 400 कर्मियों ने इस अभियान के दौरान वाहनों के अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
एसपी गर्ग ने बताया कि रात में कुल 2368 वाहनों को चेक किया गया। इनमें 728 दो पहिया वाहन, 742 फोर व्हीलर, 506 छोटे वाहन और 392 भारी वाहनों को जांचा। इस दौरान 187 चालान काटे और 12 चालान शराब पीकर चलाने वालों के काटे गए हैं। कागजात न होने पर सात वाहनों को इंपाउंड किया गया। इसके अलावा 21 आरोपियों को काबू कर उनसे 475 बोतल शराब और 150 लीटर लाहन बरामद किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान 140 पब्लिक प्लेस को चेक किया गया। साथ ही 317 अजनबी लोगों से पूछताछ की गई। वाहन चालकों को एल्कोहल सेंसर मशीन से चेक किया गया। इस दौरान 12 वाहन चालकों के नशे में होने के कारण चालान किए गए।