फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   छात्रा ने टीचर पर लगाए रेप करने व उसकी अश्लील वीडियो बनाने के आरोप

छात्रा ने टीचर पर लगाए रेप करने व उसकी अश्लील वीडियो बनाने के आरोप

Wed, 24 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
छात्रा ने टीचर पर लगाए रेप करने व उसकी अश्लील वीडियो बनाने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा ने शिक्षक पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा ने पुलिस को इसकी लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह गांव स्योंसर के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल के एक टीचर ने उसे स्कॉलरशिप दिलवाने के बहाने मई में स्कूल बुलाया था। यहां पर वह उससे दोस्ती करने के लिए दबाव डालने लगा। उसने इनकार किया तो टीचर ने उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया। कुछ समय के बाद उसने दबाव के चलते स्कूल छोड़ दिया। उसके बाद पिहोवा के एक निजी शिक्षण संस्थान में एडमिशन ले लिया। आरोपी यहां भी उसके पीछे बार-बार आने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि 6 अक्तूबर को वह कंप्यूटर सीखने संस्थान गई तो वहां पर उक्त टीचर ने शिक्षण संस्थान के अंदर उसके साथ मारपीट की तथा धमकाते हुए दुष्कर्म किया। उसकी मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाई। टीचर ने परिजनों व पुलिस में शिकायत देने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जय नारायण शर्मा ने बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत मिली है। इस मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी कर रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, आरोपी टीचर के परिजनों ने इन आरोप को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इधर पता चला है कि पिहोवा पुलिस ने इस शिकायत के बाद गांव स्योंसर स्थित स्कूल के शिक्षकों और उक्त कंप्यूटर सेंटर के संचालक को भी बुलाकर पूछताछ की, जबकि इनके अलावा गांव रामगढ़ रोड और गांव स्योंसर के करीब 60 लोग आरोपी शिक्षक के पक्ष में थाना पिहोवा पहुंचे। इन्होंने भी शिक्षक पर लगे आरोपों को गलत ठहराया और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed