फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मिठाई लेकर आए युवकों ने पहले चाय बनवाई फिर देशी कटटे का बट मारकर महिला को बनाया बंधक और लूट ले गए दो लाख नकदी व 20 तोले सोना

मिठाई लेकर आए युवकों ने पहले चाय बनवाई फिर देशी कटटे का बट मारकर महिला को बनाया बंधक और लूट ले गए दो लाख नकदी व 20 तोले सोना

Wed, 28 Nov 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
मिठाई लेकर आए युवकों ने पहले चाय बनवाई फिर देशी कटटे का बट मारकर महिला को बनाया बंधक और लूट ले गए दो लाख नकदी व 20 तोले सोना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आंटी जी अंकल ने हमारा भाई विदेश भिजवाया है। मिठाई के साथ बधाई देनें आए हैं। हाथ में मिठाई का डिब्बा दिखाते हुए दो युवक घर में घुसे और घर में अकेली 55 वर्षीय महिला को बाथरूम में बंद कर दो लाख रुपये नकदी और करीब 20 तोला सोना लूटकर फरार हो गए।
वारदात 7 बी कॉलोनी में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुई 20 मिनट के दौरान हुई। सुखवंत कौर ने बताया कि उसके दोनों बेटे, बेटी व दामाद यूएसए में रहते हैं। मंगलवार दोपहर पति काबुल सिंह अपने पैतृक गांव मांडी गए। कुछ देर बाद ही मंगलवार दोपहर दो युवक मोटरसाइकिल पर उनके घर पर पहुंचे। युवकों ने कहा कि अंकल ने उनका भाई विदेश भिजवाया है। मिठाई लेकर इसकी बधाई देने आए हैं। युवकों ने चाय पिलाने को कहा। उन्हें ड्रॉइंग रूम में बिठाकर चाय लेकर आईं तो एक युवक ने उनके सिर पर कटटे का बट मार दिया। युवकों ने उन्हें कपड़े से बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद अलमारी से दो लाख रुपये नकदी व 20 तोले सोना लूट ले गए। लुटेरे जाते समय मिठाई का डिब्बा भी ले गए। हड़बड़ी में टेबल पर कपड़े में लिपटे दो कारतूस छोड़ गए। उन्होंने किसी तरह कपड़ा खोलकर बाथरूम का शीशा तोड़ा और शोर मचाया। पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। सीआईए वन प्रभारी केवल सिंह, सुभाष मंडी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह के अलावा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


महिला बोली- स्टोर में मत करो बंद दम घुटता है, लुटेरों ने दिखाई दया
सुखवंत कौर ने बताया कि युवक पहले स्टोर में बंद करने ले जाने लगे। उन्होंने कहा कि यह बेहद छोटा है, जिसमें दम घुटता है। इसके बाद लुटेरे उन्हें बाथरूम में ले गए। यहां मुंह पर कपड़ा बांधा। हाथों को भी थैले से बांध दिया और दरवाजा बंद कर लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज, नहीं लगा सुराग, कई टीमें छानबीन में जुटी : कुलदीप
पुलिस ने लूटपाट के बाद आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लेकिन देर शाम तक भी आरोपियों का सुराग नहीं लगा। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सीआईए-1 और 2 के अलावा सिटी व चौकी पुलिस की टीमें जांच में जुुटी हैं। आरोपी 315 बोर के दो कारतूस छोड़ गए हैं।


लगातार तीसरी वारदात से लोगों में बना भय का माहौल
शहर में लगातार दो व जिले में लूटपाट की तीन वारदात होने से लोगों में भय का माहौल है। रविवार देर रात को पानीपत वासी गुलजार सिंह व उसकी पत्नी से जीटी रोड पर गांव त्योड़ा थेह के समीप कुछ युवक क्रेटा गाड़ी छीनकर ले गए। वहीं एलएनजेपी सिविल के सामने रेलवे ट्रैक के समीप से एक ऑटो चालक पर भी चाकू से हमला कर करीब 400 रुपये लूट लिए थे। पुलिस अभी इन दोनों मामलों में आरोपियों को काबू नहीं कर पाई थी कि मंगलवार को 7 बी कॉलोनी में एक घर में घुसकर बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed