{"_id":"5be9d4bcbdec221c337894f2","slug":"121542051004-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए ने जीटीरोड से पकड़ा के रोसिन से भरा टेंकर,दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए ने जीटीरोड से पकड़ा के रोसिन से भरा टेंकर,दो गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर गांव उमरी के पास पुलिस ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम का फर्जी टैंकर और दो लोगों को काबू कर केरोसिन ऑयल के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। यह केरोसिन ऑयल रोहतक से पंजाब ले जाया जा रहा था। दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ टैंकर में 12 हजार लीटर केरोसिन ऑयल की भी बरामदगी हुई है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस प्रवक्ता रोशनलाल ने बताया कि जिला अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहतक से केरोसिन ऑयल से भरा एक टैंकर पंजाब की ओर जा रहा है। इस ऑयल से नकली पेट्रोल तैयार किया जाता है। अपराध शाखा की एक टीम ने जीटी रोड पर उमरी के पास नाकाबंदी कर टैंकर को काबू किया। इस टैंकर पर फर्जी रूप से हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिखा हुआ था। पुलिस ने टैंकर के चालक जितेंद्र सिंह और उसके साथी कमलजीत सिंह से पूछताछ की। चालक ने बताया कि उन्होंने यह केरोसिन तेल रोहतक के सांपला में बनाए हुए एक गोदाम से लिया था। जिस टैंकर में केरोसिन ऑयल भरा गया है वह भी लालड़ू मंडी पंजाब वासी संजय कुमार के नाम बताया गया है। इन्होंने पुलिस को बताया कि संजय के कहने पर ही यह केरोसिन ऑयल लोड किया था। इसकी सप्लाई लालड़ू के एक ढाबा मालिक बलजिंद्र सिंह को देनी थी। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
केरोसिन मुक्त हरियाणा में रोहतक के गोदाम से लोड हुआ था 12 हजार लीटर अवैध तेल
- जिस टैंकर में लोड हुआ, उसकी रविवार शाम को लापता होने की सूचना लालड़ू थाने में
-रोहतक से लोड कर पंजाब के ढाबे पर देनी थी डिलिवरी, पंजाब पुलिस बोली उन्हें सूचना नहीं
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र। केरोसिन मुक्त हरियाणा में रोहतक से जिस टैंकर में 12 हजार लीटर यह तेल लोड किया गया उसके लापता होने की सूचना रविवार शाम को ही लालड़ू के थाने में दर्ज करा दी गई थी। यह कार्रवाई को किसी योजनाबद्ध तरीके अंजाम दिया गया या कोई अन्य कारण था? यह कुरुक्षेत्र जिला अपराध शाखा के लिए जांच का विषय है।
विज्ञापन
बता दें कि हरियाणा दिल्ली के बाद देश का दूसरा केरोसिन ऑयल मुक्त राज्य बन चुका है। करीब डेढ़ साल पहले हरियाणा को यह उपलब्धि हासिल हुई थी। मगर केरोसिन ऑयल माफिया की सक्रियता के चलते आज भी कितने बड़े स्तर पर हरियाणा में केरोसिन ऑयल को अवैध रूप से स्टॉक किया जा रहा है, इसका खुलासा जीटी रोड पर गांव उमरी के निकट से काबू किए गए एक कैंटर से बरामद 12 हजार लीटर केरोसिन ऑयल से हो रहा है। डीएसपी राज सिंह की मानें तो यह ऑयल नकली पेट्रोल बनाने में उपयोग होना था। इसकी सप्लाई हरियाणा के अलावा बड़े पैमाने पर पंजाब, हिमाचल और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में होती है। अभी तक हुई जांच में पता चला है कि इस यह अवैध केरोसिन ऑयल एक ऐसे टैंकर में भरा हुआ था, जिस पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के नाम को भी गलत ढंग से इस्तेमाल किया जा रहा था। यह टैंकर भी पंजाब के लालड़ू निवासी किसी संजय कुमार का बताया गया है। इसी ने लालड़ू वासी जितेंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह कमलजीत पुत्र सुरमुख सिंह को रोहतक के सांपला स्थित एक गोदाम पर केरोसिन ऑयल लेने भेजा था। इसके बाद इसकी डिलिवरी लालड़ू के ढाबा संचालक बलजिंद्र सिंह को देनी थी। सोमवार को कोर्ट से दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद कुरुक्षेत्र पुलिस पंजाब रवाना हो चुकी है। वहीं अमर उजाला को लालड़ू थाना के प्रभारी ने बताया कि अभी तक कुरुक्षेत्र पुलिस ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। उन्होंने यह भी बताया कि लालड़ू थाना में रविवार शाम को करीब पांच बजे लालड़ू के गांव संगौथा वासी रोशन सिंह ने टैंकर नंबर-पीबी 11एजी-9679 के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। यहां बता दें कि यह वही टैंकर नंबर है, जिसे कुरुक्षेत्र सीआईए ने जीटी रोड पर नाकाबंदी करके हिरासत में लिया था।
रोहतक और लालड़ू हैं पुलिस के टारगेट पर
फिलहाल पुलिस के टारगेट पर रोहतक और लालड़ू हैं। क्योंकि जिस व्यक्ति का टैंकर है और जिसके आर्डर पर इसकी डिलीवरी पंजाब के ढाबे पर होनी थी वे लालड़ू के हैं। इसके अलावा पुलिस के निशाने पर रोहतक के सांपला में स्थित वह फैक्टरी भी आ चुकी है। जिसके गोदाम से टैंकर में 12 हजार लीटर केरोसिन पीबी 11एजी-9679 टैंकर में भरा गया था।
टैंकर चालक के पास न था बिल न बिल्टी
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने टैंकर की तलाशी लेने पर इसमें 12000 लीटर केरोसिन तेल पाया गया। जब माल का बिल-बिल्टी मांगे तो टैंकर में सवार दोनों लोगों के पास कुछ नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले में जालसाजी, धोखाधड़ी व आवश्यक वस्तु अधिनियम का मामला दर्ज किया है।
दिल्ली के बाद हरियाणा हुआ था केरोसिन मुक्त
प्रदेश भर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत कुल 29.5 लाख राशन कार्ड धारक हैं। पहले एक राशन कार्ड पर हर माह सात लीटर केरोसिन वितरित होता था, जो डेढ़ साल पहले बंद हो चुका है। प्रदेश सरकार ने दिल्ली की तर्ज पर केरोसिन मुक्त किया जा चुका है।