{"_id":"5a034aeb4f1c1bc45b8b4d70","slug":"121510165227-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से गायब हुआ छात्र,मामा के घर पानीपत पहुंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से गायब हुआ छात्र,मामा के घर पानीपत पहुंचा
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से गायब हुआ छात्र, मामा के घर पानीपत पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को स्कूल से गायब हुआ छात्र बुधवार शाम छह बजे पानीपत में अपने मामा के घर पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों, स्कूल प्रबंधन और पुलिस ने राहत की सांस ली है।
मंगलवार को गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के वार्डन तेजेंद्र सिंह ने छात्र के लापता होने का मामला दर्ज कराया था। रात को स्कूल वार्डन ने छात्र के मिलने की पुष्टि की है। छात्र मंगलवार को दोपहर 12 बजे स्कूल से बाहर जाता सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। छात्र ने गार्ड अनुमति ली थी कि स्कूल की ही स्टेशनरी शॉप पर किताब लेने के लिए वह बाहर जा रहा है। इसके बाद वह स्कूल परिसर से बाहर निकल गया। स्कूल प्रबंधन को ढाई बजे हाजिरी के समय छात्र लक्ष्य के लापता होने की जानकारी मिली। पूछताछ में उसके साथियों से पता चला कि लक्ष्य वैष्णो देवी जाने की बात कह रहा था। इसके बाद स्कूल प्रबंधन तीन बजे परिवार को सूचित करने के साथ अपने स्तर पर छात्र की तलाश शुरू कर दी। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद देर शाम पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया। स्कूल वार्डन तेजबीर सिंह ने बताया कि लक्ष्य ने अपने दोस्त को पानीपत की किसी एसटीडी से शाम पांच फोन किया था कि मम्मी पापा को बताना देना कि वह ठीक है। इसके बाद उसकी तलाश जारी रही। बताया गया है कि लक्ष्य का कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि, फेसबुक पर लक्ष्य अपने भाई और दोस्त के साथ चैटिंग के जरिये जुड़ा रहा। बुधवार शाम को छह बजे पता चला कि लक्ष्य पानीपत में अपने मामा के घर पहुंच चुका है।