फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हल्दाहेड़ी में शार्ट सर्किट से लगी आग, 3 घरों का सामान जलकर राख

हल्दाहेड़ी में शार्ट सर्किट से लगी आग, 3 घरों का सामान जलकर राख

Wed, 05 Dec 2018 12:35 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
हल्दाहेड़ी में शार्ट सर्किट से लगी आग, 3 घरों का सामान जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद। गांव हल्दाहेड़ी में 11 केवी की लाइन में शॉर्ट-सर्किट से घरों में आग लग गई। तीन सगे भाइयों के घरों का सामान स्वाह हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में गुरनाम सिंह, रमेश एवं सुच्चा सिंह पुत्र बरखा राम ने बताया कि गांव की आबादी वाले क्षेत्र में स्थित उनके मकानों के ऊपर से 11 केवी की बिजली लाइन गुजर रही है। मंगलवार दोपहर तार में शॉर्ट-सर्किट के कारण उनके घरों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया और तीनों घरों के फर्नीचर, एलसीडी, फ्रिज एवं अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। एक पशु की भी जलकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के नंबर पर संपर्क करना चाहा, पर संपर्क नहीं हो सका। गुरनाम सिंह ने कहा कि दोपहर साढ़े 12 बजे आग लगी। उस समय बच्चे स्कूल गए थे। नहीं तो जान-माल का नुकसान भी हो सकता था। हादसे में करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने रोष जताते हुए आबादी वाले क्षेत्र से 11 केवी की लाइन हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed