{"_id":"5ae4cbba4f1c1b76098b6efc","slug":"101524943802-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी कटटे के साथ गिरफतार किया युवक निकला शातिर चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देसी कटटे के साथ गिरफतार किया युवक निकला शातिर चोर
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार युवक निकला शातिर चोेर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की अपराध शाखा ने मोबाइल टावर की बैटरी, ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी की गई बैटरियां, एक चोरी की कार, ट्रांसफार्मर से निकाला गया सामान, एक देसी कट्टा और 4 कारतूस बरामद किए हैं। अपराध शाखा दो के इंचार्ज निरीक्षक दीपेंद्र राणा ने बताया कि 22 अप्रैल को उप निरीक्षक अश्वनी, एएसआई जसपाल, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, हेड कांस्टेबल जयपाल की टीम गश्त के दौरान उमरी-भादसों रोड पर गांव बॉडी टी प्वांट्स से ओम प्रकाश उर्फ प्रकाशा निवासी कालखा जिला पानीपत व जयबीर निवासी गांव कई थाना मतलौडा जिला पानीपत को एक देसी कट्टा 315 बोर व 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों को अदालत में पेश पर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने कबूला है कि उसने 18 अप्रैल की रात को गांव मसाना के एक मोबाइल टावर से 12 बैटरी सेल चोरी किए थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बैटरियों के सेल, चोरी की गई मारुति कार को बरामद कर लिया है। आरोपी ओम प्रकाश उर्फ प्रकाशा ने माना कि उसने 2 फरवरी 2018 को गांव शादीपुर से कंबाइन की बैटरी चोरी की थी। थाना सदर थानेसर एरिया से ही करीब एक दर्जन ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।