{"_id":"595938de4f1c1bec5e8b4842","slug":"101499019486-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को बंधक बना लूटा हजारों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार को बंधक बना लूटा हजारों का सामान
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माइलाबाद।
गांव अजरावर स्थित एक राइस मिल के चौकीदार को बंधक बनाकर लुटेरे हजारों रुपये का सामान लूटकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अनपूर्णा राइस मिल के मालिक सतीश कुमार ने बताया कि वे शाम को राइस मिल ठीक प्रकार से चौकीदार फुलाराम के हवाले करके अपने घर चले गए थे। सुबह जब वे राइस मिल में आए तो उन्होंने देखा कि चौकीदार एक कमरे में बंद है। उन्होंने उस कमरे को खोलकर चौकीदार को बाहर निकाला। चौकीदार फुलाराम ने उन्हें बताया कि रात्रि को कुछ व्यक्ति आए और उसको जबरदस्ती बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया और राइस मिल में लगे ट्रांसफार्मर का सामान और टूल्लू पंप आदि ले गए। सतीश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।