फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime,sucide

लंबे समय से तनाव में था शास्त्री नगर निवासी युवक, घर पर चुन्नी से फंदा लगा की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
crime,sucide
शहर के शास्त्री नगर निवासी 19 वर्षीय युवक ने अपने घर पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना रविवार दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। मृतक युवक की शिनाख्त शास्त्री नगर निवासी 19 वर्षीय हरि के रूप में हुई है। पुलिस ने बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरि पिछले लंबे समय से तनाव से ग्रस्त था। पीजीआई चंडीगढ़ से इलाज चल रहा था, मगर रविवार को करीब ढाई बजे अपने ही घर पर हरि ने अपनी मां की चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अफरा-तफरी में परिजन हरि को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात अस्पताल की ओर से सुभाष मंडी पुलिस चौकी में सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मृतक के चाचा विजय कुमार के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed