{"_id":"5dbb910a8ebc3e93d62b24c3","slug":"crime-police-youth-kurukshetra-news-knl101643146","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपी दो युवक गिरफ्तार, बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोपी दो युवक गिरफ्तार, बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने सिरसमा मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ एक बाइक भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान किशनपुरा निवासी विक्की और उमरी निवासी अमन उर्फ चिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 अक्तूबर को गांव सिरसमा डेरा निवासी सुरजीत सिंह पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया था कि 27 अक्तूबर को शाम करीब छह बजे पिपली पुलिस थाना के पीछे स्थित मार्केट से सामान लेने गया था। कुछ समय बाद वापस आया तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को सदर पुलिस थाना के एएसआई सुरजीत चहल अपनी टीम सहित सिरसमा मोड़ पर गश्त पर तैनात थे। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सिरसमा मोड से बाइक चोरी करने का आरोपी बाइक सहित कुछ समय बाद यहां से गुजरेगा। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर उक्त आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी विक्की ने बताया कि उसने यह बाइक सिरसमा मोड से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी से बाइक बरामद कर ली है।
वहीं एक अन्य मामले में गांव उमरी निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया था कि 29 अक्तूबर देर रात वह अपने परिवार सहित सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच कुछ आवाज सुनाई देने पर बाहर आया तो देखा कि अमन उर्फ चिल्ली उसके घर के अंदर खड़ा था। आरोपी उससे देखकर दीवार फांदकर भाग निकला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर उमरी के सरकारी स्कूल के नजदीक से काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने काबू किया कि वह चोरी करने के लिए ही कुष्ण कुमार के घर में घुसा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से आरोपी को जिला कारागार में भेज दिया।