फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime, police, thief, marriage

मैरिज पैलेस से दूल्हे के पिता का बैग चोरी, चार लाख की नकदी उड़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
crime, police, thief, marriage
अखिल भारतीय विद्या मंदिर एवं किड्ज जी स्कूल के संचालक के पुत्र के विवाह कार्यक्रम के दौरान पिपली रोड स्थित एक मैरिज पैलेस से चोर करीब चार लाख रुपये से ज्यादा की नगदी उड़ा कर ले गये। नकदी चुराने वाला युवक का धुंधला से चेहरा विवाह की वीडियो रिकार्डिंग करने वाले कैमरे में कैद हुआ है। इधर नोटों से भरा बैग एवं शगुन के लिफाफों से भरा थैला चोरी की घटना का पता लगते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर कर विवाह कार्यक्रम की वीडियो को देखा,जिसमें 16-17 साल का युवक उस साइड में टेंट के पीछे तेजी से जाते हुए दिखाई दे रहा है,जहां उपरोक्त शिक्षण संस्थाओं के संचालक एवं मालिक सुभाष शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी विवाह कार्यक्रम में पहुंच रहे रिश्तेदारों एव अन्य अतिथियों का स्वागत कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने उक्त घटनाक्रम के सिलसिले में मामला दर्ज कर वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह की तलाश शुरु कर दी ही। बताया गया है कि पिछले एक वर्ष में कुरुक्षेत्र के कई होटल और मैरिज पैलेस में विवाह कार्यक्रम के दौरान इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। सेक्टर-7 पुलिस चौकी प्रभारी रमनदीप कौर के मुताबिक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे कई गिरोह सक्रिय जो कि मैरिज पैलेस और होटलों में होने वाले इस तरह के कार्यक्रमों पर नजर रखते हैं और पहले ही रेकी कर आने जाने के रास्ते,सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन की जानकारी जुटाने के बाद ही घटना को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे गिरोह बकायदा पूरी चेन बनाकर ऐसे घटनाक्रमों को अंजाम देकर साफ निकल जाते हैं और सबसे आगे काम करने जिम्मा 18 साल से कम उम्र के बच्चों को सौंपा जाता है। उन्हें अच्छे कपडे पहना कर ऐसे कार्यक्रमों में भेजा जाता है,ताकि उन पर कोई शक ना करे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह सब कुछ योजना के अनुसार किया जाता है,क्योंकि पकड़े जाने की स्थिति में 18 साल के बच्चों को ऐसे मामलों में अमूमन दो साल से ज्यादा की सजा नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मित्र सौंपी थी जिम्मेदारी, उसके आने से पहले घटना
----------------------------------------------------------
स्कूल संचालक सुभाष शर्मा ने बताया कि वह अपनी धर्मपत्नी के साथ अतिथियों का मैरिज पैलेस के एंट्री गेट के निकट स्वागत कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जो भी शगन और उपहार मिल रहे थे,उसे वह दोनों पीछे टेबल पर रखे थैले में रख रहे थे। उनके पास एक छोटा बैग भी था,जिसमें करीब दो लाख से ज्यादा नगद राशि विवाह कार्यक्रम टेंट,हलवाई और अन्य भुगतान के लिये रखी हुई थी। उन्होंने हाथ में पकड़ा यह नगदी का बैग भी अपने पीछे ही रख दिया। हालांकि यह नगदी और शगन को संभालने के लिये उन्होंने अपने एक मित्र को जिम्मेदारी सौंपी थी,लेकिन उसके पहुंचने से पहले चोर वारदात को अंजाम दे गया।
बाक्स
बंद थे मैरिज पैलेस के सीसीटीवी कैमरे
-------------------------------------------
जहां घटना हुई वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे,लेकिन पुलिस जब इसकी फुटेज लेनी चाही तो ज्ञात हुआ कि सीसीटीवी कैमरे बंद थे। यहां बता दें कि घटना मैरिज पैलेस के जिस मेन गेट पर के पास हुई,वहां स्वागत द्वार के कुछ ही दूरी पर पैलेस का छोटा गेट भी है,यहां बकायदा सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं और गेट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं,लेकिन यह
सीसीटीवी कैमरे बंद हैं,मैरिज पैलेस संचालक के मुताबिक दो दिन पहले ही तकनीकी खराबी के चलते कैमरे बंद हुए थे,एजेंसी को शिकायत भेजी हुई थी,जो शुक्रवार को ठीक करने पहुंचा।

बाक्स
9 माह पहले भी मैरिज पैलेस में करीब पांच लाख की हुई थी चोरी
पिपली रोड स्थित जिस मैरिज पैलेस में घटना हुई,उससे सटे एक अन्य मैरिज पैलेस में 18 फरवरी 2019 को कुरुक्षेत्र के गुरुनानक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल मुखत्यार सिंह के पुत्र के विवाह कार्यक्रम के दौरान भी ठीक ऐसी ही वारदात हुई थी। मुख्त्यार सिंह ने बताया कि इस वारदात को करीब 14 साल के बच्चे ने अंजाम दिया था। पुलिस में मामला भी दर्ज किया था,लेकिन 9 माह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने बताया कि ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का सदस्य मैरिज पैलेस से उनके सोने के आभूषण,नकदी और शगुन के लिफाफों से भरा बैग लेकर चंपत हो गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना में उन्हें करीब साढ़े चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed