फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त दो दोषियों को अदालत ने सुनाई 10 साल कैद की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
नशे के धंधे में संलिप्त दो दोषियों को अदालत ने 10 साल कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने की सूरत में दोनों दोषियों को दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। दोनों दोषी साढ़े तीन साल पहले नशीली गोलियों के साथ पकड़े गए थे। जिला उप न्यायवादी मेनपाल राणा ने बताया कि 4 मार्च 2018 को सीआईए-2 की टीम रेलवे रोड पर गोल बैंक चौक के पास गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस टीम को दो लोग अपने हाथों में एक-एक लिफाफा लिए आते दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उनकी पहचान संजय वासी शास्त्री नगर व नीरज वासी सेक्टर-7 के रूप में हुई थी। तलाशी लेने पर संजय के कब्जे से आठ डिब्बे जिसमें एलिप्रीन 0.5 की 3200 गोलियां तथा नीरज के कब्जे से इसी तरह की नौ डिब्बे में 3600 गोलियां बरामद हुई थी। पुलिस टीम ने मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर संदीप हुड्डा को बुलाकर गोलियों की जांच कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि यह सब नशीली गोलियां हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी संजय व नीरज को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। पुलिस ने मामले का चालान अदालत में पेश किया था। मामले की नियमित सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश रजनीश कुमार शर्मा की अदालत में हुई। वीरवार को मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर आरोपी संजय व नीरज को दोषी करार देते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत 10 साल कैद व एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed