फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

जमीनी विवाद दो पक्षों में तलवारें चलने का मामला : पुलिस ने घायलों के बयान लेकर दोनों पक्षों के 22 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
कुरुक्षेत्र। पुरानी रंजिश के चलते गांव चिब्बा में तीन कनाल जमीन को लेकर दो गुटों में हुए झगड़े में पुलिस ने दोनों पक्षों के 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस अस्पताल में उपचाराधीन घायलों की मेडिकल रिपोर्ट की जांच करने में जुटी है। मालूम हो कि रविवार सुबह झांसा रोड स्थित खेत में सिंचाई करते वक्त गुरदीप सिंह और सुखचैन वैडच गुट के बीच खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें गुरदीप सिंह, गुरबक्श और यागवेंद्र सिंह व दूसरे गुट के सुखदेव सिंह, विक्रमजीत सिंह, जरनैल सिंह, गुरप्रताप व गुरप्रीत सिंह को गंभीर चोटें आई थी। इनमें से चिकित्सकों ने गुरबक्श की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। दोनों ही पक्ष उक्त विवादित जमीन पर अपना-अपना हक जता रहे हैं और एक-दूसरे पर तलवारों से हमला करने का आरोप लगाए हैं। हालांकि इस संदर्भ में पुलिस जांच कर रही है। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि गुरदीप सिंह की शिकायत पर सुखचैन सिंह, सुखदेव उर्फ बिट्टू, विक्रमजीत, गुरप्रताप, कर्षप्रताप सिंह, शहराज सिंह, लाडी, सतनाम सिंह, नरवैर सिंह, जोगा सिंह, अमरपाल सिंह, गुरलाल सिंह, लवप्रीत सिंह व उसका छोटा भाई सहित 16 के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 324, 447, 511 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर गुरदीप सिंह गुट के करीब छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की हालत में सुधार आने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed