फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

बाइक सवार ने महिला के गले से झपटी सोने की चेन, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime
गली में घूम रही महिला के गले से बाइक चालक सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बाइक चालक का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भाग निकला। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में रितू गुप्ता वासी दु:ख भंजन कॉलोनी कुरुक्षेत्र ने कहा कि वह अपने मायके प्रोफेसर कॉलोनी में आई हुई है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह अपनी पड़ोसन प्रियंका के साथ गली में घूम रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक अंबाला रोड से गली में आया, जिसने अचानक उसके गले से दो तोले सोने की चेन झपट ली और बाइक पर भाग निकला। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed