फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime
मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बहादुर सिंह वासी कठुआ थाना शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविंद्र, प्रिंस, संजू, शेरसिंह, योगेश, पवन, निर्मल, बिट्टू व कालू से उनकी पुरानी रंजिश है। वह 20 अप्रैल को गली को उखाड़कर ऊंचा कर रहे थे। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसके परिवार के साथ गाली-गलौज व हाथापाई करने का प्रयास किया था। शाम को जब वह अपने घर वापस आया तो आरोपियों ने उसके ऊपर डंडे-बिंडे व पत्थरों से हमला कर दिया था। जब उसकी पत्नी ने अपने मोबाइल से रिकॉर्डिंग करनी चाही तो रविंद्र ने उसकी पत्नी के हाथ से मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था। किसी तरह उन्होंने घर में घुसकर अपनी जान बचाई थी। काफी देर गाली गलौज करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी संजय उर्फ संजू व राजकुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed