फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

महिला गली में चारपाई बिछाकर बेच रही थी गांजा, पुलिस ने किया काबू, 5 किलो गांजा मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
कुरुक्षेत्र। गली में चारपाई डालकर गांजा बेचा जा रहा है। ऐसा ही मामला रविवार को सामने आया है। एक महिला गली में चारपाई डालकर गांजा की पुड़ियां बनाकर बेच रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह एक पुडिया 100, 150 और 200 रुपये में बेचती है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि जिला में लगातार बढ़ रहे नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह छापामारी की जा रही है। इसी के तहत गत दिवस जिला पुलिस के एंटी नाकोटिक सैल के एसआई अश्वनी कुमार, हवलदार सुरेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह और महिला हवलदार सरोज देवी की टीम पुराना बस अड्डा कुरुक्षेत्र पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की इंद्रा कॉलोनी, शौरगीर बस्ती थानेसर वासी एक महिला काफी समय से बस्ती में गांजा बेचने का काम करती आ रही है। इस नशे ने कइयों की जिंदगी खराब कर दी है। पुलिस को सूचना मिली की महिला इस समय भी अपने घर के बाहर गली में चारपाई पर बैठी है और उसने चारपाई के नीचे काफी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। महिला आने-जाने वाले ग्राहकों को थोड़ा-थोड़ा करके परचून में गांजा बेच रही है। जैसे ही पुलिस की टीम महिला बस्ती में पहुंची तो महिला घबरा गई। पुलिस ने जब शक के आधार पर महिला को काबू कर महिला हवलदार की सहायता से उसकी व चारपाई की तलाश ली तो चारपाई के नीचे काफी मात्रा में गांजा मिला। गांजे का जब वजन किया गया तो वो चार किलो 800 ग्राम निकला।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में एंटी नारकोटिक सैल के एसआई तरसेम सिंह, हवलदार बलविंद्र सिंह, कर्मबीर सिंह, सीआईए एक से जगदीप सिंह और चालक दिनेश कुमार लाडवा में पीर बाबा मोड़ पर मौजूद थे। तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गांव राम रसन माजरा वासी नरेंद्र पाल नशीले कैप्सूल बेचने का काम करता है। आरोपी सस्ते दामों पर नशीले कैप्सूल लाकर उनको महंगे रेट पर बेचता है, जिसने कई नौजवानों की जिंदगी को खतरे में डाला हुआ है। पुलिस को सूचना मिली की आज आरोपी अपनी कार में ट्रामाडोल नाम के नशीले कैप्सूल लेकर बाबैन से बराडा रोड होते हुए रात्रि के समय अपने गांव राम सरन माजरा की तरफ जाएगा। यदि बराडा रोड पर रास्ते में कहीं भी नाकाबंदी की जाए तो आरोपी को काबू किया जा सकता है। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सैल के एसआई तरसेम सिंह ने पुलिस टीम की सहायता से बराडा रोड बाबैन पर नाकाबंदी शुरू कर दी। नाकाबंदी के कुछ देर बाद पुलिस ने एक कार को सामने से आते हुए देखा, जिसे शक के आधार पर रोक कर चालक का नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम नरेंद्र पाल वासी रामसरण माजरा बताया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में 320 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके विरुद्ध थाना बाबैन में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। जिसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed