फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

चोरों ने एक ही रात में 5 केमिस्ट की दुकानों के ताले चटकाए, नकदी और दवाइयां चुरा ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Kurukshetra
शाहाबाद। सर्दी में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर कहीं न कहीं चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस इन्हें पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है। वीरवार की रात कार सवार चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पांच केमिस्ट की दुकानों का शटर तोड़कर उसमें रखी नकदी व दवाइयां चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। चोरों ने केमिस्ट की ही दुकानों को ही क्यों निशाना बनाया है यह सवाल हर किसी की जुबान पर है।
विज्ञापन

दुकानदार अजय शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शिव मंदिर चौक पर शर्मा मेडिकोज के नाम से दुकान करता है। चोरों ने देर रात उसकी दुकान के ताले तोड़कर अंदर रखी हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी कर कर ले गए हैं यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चोर होंडा सिटी कार में आए थे। कार से उतरे पांच छह युवकों ने बल्लियों की सहायता से शटर को उखाड़ा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसी तरह चोरों ने डॉक्टर महेंद्र के साथ स्थित जनता मेडिकल हाल और सिविल अस्पताल चौक पर स्थित कोहली मेडिकल हॉल, राजेश मेडिकल हॉल और पसरीचा मेडिल हॉल के भी ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकानों से नकदी व दवाइयां चोरी कर कर ले गए हैं सिटी चौकी प्रभारी सुनील वत्स पुलिस टीम के साथ पांचों दुकानों पर पहुंचे और चोरी की घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम को डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया और टीम ने घटनास्थल से आवश्यक तथ्य भी जुटाए हैं। चोरों की पांचों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है और इसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि चोर कार में सवार होकर आए और अलग-अलग पांच दुकानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर चले गए। चोरों ने केमिस्ट की दुकानों को ही टारगेट क्यों किया, यह सवाल भी खड़ा हो रहा है। चौकी प्रभारी सुनील वत्स ने कहा कि पांचों दुकानदारों की शिकायत पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed