{"_id":"619017290a4188707c4c4e12","slug":"crime-civic-kurukshetra-news-knl89420920","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे ने कर दी जिंदगी बर्बाद, नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे ने कर दी जिंदगी बर्बाद, नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर 2 और 3 में लगातार पांव पसार रहे नशे के लिए खिलाफ वार्ड वासियों ने मोर्चा खोल दिया। शनिवार सुबह भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर करीब एक बजे तक महिलाएं व पुरुष सड़क पर ही डटी रहे। आरोप है कि उनके वार्ड में एक परिवार पिछले 10 साल से नशीला पदार्थ बेच रहा है। जिस कारण वार्ड के कई बच्चों को नशे की लत लग चुकी है। जिस कारण बच्चे नशे की दलदल में धंस चुके हैं। इसके चलते कई बच्चों को तो नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल कराना पड़ा है। कई बच्चे ऐसे भी हैं जो नशा रखने के आरोप में सलाखों के पीछे हैं। महिलाएं शाम को सड़क पर बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।
वार्ड वासी रेखा रानी ने कहा कि उनका बेटा भी नशे का आदी हो गया था, जोकि अब नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल है। यहां एक गली के एक घर के अंदर नशे का कारोबार होता है। प्रदर्शन के दौरान जब कृष्णा गेट थाना से पुलिस मौके पर पहुंची तो उस घर पर ताला लगा मिला। लोगों का यह भी कहना है कि मंदिर के पास नशा बेचने से उनकी धार्मिक भावनाएं भी आहत होती हैं। पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी ने कहा कि पिछले 10 साल से यहां स्मैक बेची जा रही है। एसपी को भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन आरोपी कुछ दिन बाद गिरफ्त से बाहर आकर फिर से नशा बेचने लग जाते हैं। आरोपियों ने अब एक युवक पंजाब से बुलाया हुआ है, जो स्मैक बेचता है। उसका वीडियो भी उनके पास है। वार्ड वासियों ने परिवार को मोहल्ले से निकालने की मांग की। इस मौके पर आशा रानी, शीला, ममता, पूजा, संजीव खंडूजा, विरेंद्र शर्मा, अजय कश्यप, विजय लाला, रवि कश्यप, गोल्डी, बोबी, अमित, विमल रानी सहित भारी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
वार्ड वासियों ने प्रशासन ने यहां अस्थाई चौकी बनाने की मांग की है। वार्ड के पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा का कहना है कि पहले भी यहां नशे को लेकर कई घटनाएं हुई हैं, जिस कारण यहां दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। अब हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं। वें यहां अस्थाई चौकी बनाने की मांग करते हैं, ताकि नशे को कम किया जा सके।
विज्ञापन
वार्ड वासियों का कहना है कि उन्होंने इस बारे में नशा बेचने वालों से कई बार बातचीत की है कि वें ऐसा न करें। इस पर आरोपी उन्हें धमकियां देते हैं और झूठे केस में फंसाने की बात भी कहते हैं। कई बार वे मारपीट भी करते हैं।
कृष्णा गेट थाना के अतिरिक्त प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि सुबह भारी संख्या में लोग नशे के खिलाफ एकत्रित हुए थे। जिस घर से नशा बेचे जाने की बात कही जा रही थी वहां की तलाशी ली गई, लेकिन घर पर कोई नहीं था। पुलिस के दो जवानों को सादे कपड़ों में वहां गली में तैनात कर दिया है। वहीं लगातार पेट्रोलिंग भी की जाएगी। जैसे ही घर पर कोई आता है तो पुलिस पूछताछ करेगी।