फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime,chura post, one arrested

चार क्विंटल एक किलोग्राम चुरा पोस्त के साथ कंटेनर चालत सहित दो काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime,chura post, one arrested
गुप्त सूचना पर सीआईए वन की टीम ने कंटेनर चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चार क्विंटल एक किलोग्राम चुरापोस्त बरामद किया है। आरोपियों की पहचान विजय कुमार पुत्र बीरी सिंह वासी रोपडु जिला मंडी (हिप्र) व गुरमुख उर्फ कोका वासी लुखी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है। पिहोवा डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को सीआईए वन की टीम कैथल रोड पर गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि विजयकुमार कंटेनर चलता है, जो कि अपनी गाड़ी में सामान लेकर मध्य प्रदेश व राजस्थान जाता है। वापसी के समय वह अपने साथ गाड़ी मेंभारी मात्रा में डोडा चुरा पोस्त खरीद कर लाता है। विजय करीब एक साल से यह धंधा कर रहा है। विजय शनिवार को भी गाड़ी में डोडा चुरा-पोस्त लोड करके राजस्थान से आ रहा है तथा कैथल-पिहोवा बाईपास से होते हुए नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) जाएगा। सूचना पाकर पुलिस टीम ने रोककर चालक से पूछताछ की तथा तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर से टीवीएस के स्पेयर पार्ट्स के ऊपर 14 कट्टों में चार क्विंटल एक किलोग्राम चुरा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed