फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Created help desks in Kurukshetra five and three sub depots

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र पांच और सब डिपो में तीन हेल्प डेस्क बनाए

Fri, 07 Jun 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 07 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Created help desks in Kurukshetra five and three sub depots
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से हैप्पी योजना के तहत एनसीएमसी कार्ड वितरण की शुरूआत ऑनलाइन करेंगे। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से भी इसके लिए तैयारियां की गई है, जिसके चलते कुरुक्षेत्र डिपो में पांच और सब डिपो में तीन हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एनसीएमसी कार्ड धारकों को संबोधित कर कार्ड के फायदों के बारे में जानकारी भी देंगे। साथ ही एनसीएमसी कार्ड धारकों से संवाद भी करेंगे। इस योजना के तहत हैप्पी कार्ड धारक एक साल में एक हजार किलोमीटर का सफर निशुल्क कर सकेंगे। इस कार्ड का लाभ उनको मिलेगा जिनकी आय फैमिली आईडी में एक लाख 80 हजार रुपये से कम है। उन्होंने बताया कि एनसीएमसी कार्ड लाभार्थियों को पहले भी वितरित किए जा चुके है, लेकिन अब तेज गति से वितरित किए जाएंगे। लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके, इसके लिए डिपो में हेल्प डेस्क भी बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed