फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cow to be removed from roads, development work to be carried out equally: Mafi Dhanda

सड़कों से हटाए जाएंगे गोवंश, समान रूप से करेंगे विकास कार्य : माफी ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Cow to be removed from roads, development work to be carried out equally: Mafi Dhanda
कुरुक्षेत्र। शहर की सड़कों से अगले कुछ दिनों के दौरान ही गोवंश को हटाया जाएगा। इसके साथ ही हर वार्ड में एक समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे। यह कहना है नगर परिषद थानेसर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष माफी ढांडा का। अपनी प्रचंड जीत के बाद उन्होंने बातचीत में कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने पूरे शहर की एक-एक सड़क व एक कोने को देखा है। लोगों ने भी उनके सामने अनेक समस्याएं रखी है। ऐसे में शहर के विकास कार्य पूरा करवाने के लिए खाका तैयार किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव भी नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक उनके सामने सबसे बड़ी समस्या सड़कों पर गोवंश के अलावा सड़कों की ही आई है। अब शहर के लोगों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है तो वे भी पूरी ईमानदारी व लग्न से यह जिम्मेदारी निभाएंगी। लोगों के जताए भरोसे को नहीं टूटने दिया जाएगा।
विज्ञापन




पहली बार चुनाव लड़ा और बन गई नप अध्यक्ष
माफी ढांडा राजनीति में कूदी तो पहले ही चुनाव में सीधे नगर परिषद अध्यक्ष बन गई। यह पहला मौका था कि जब नप अध्यक्ष के लिए पार्षदों के साथ-साथ सीधे मतदाताओं से ही चुनाव कराया गया। इसमें उन्हें बड़ी कामयाबी मिली है। उनके पति मलकीत ढांडा वर्ष 2016 में अपने वार्ड से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। वे कई वर्षों से भाजपा से जुड़े हैं और एससी मोर्चे में अलग-अलग पद पर रहे हैं। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के करीबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed