फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   court

मंदिर में मासूम से छेड़छाड़ के दोषी को पांच साल की जेल

Wed, 31 Jul 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
court
court
जिला के अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने पॉक्सो एक्ट के तहत एक आरोपी को दोषी ठहराते हुए पांच साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

उपजिला न्यायवादीगोपाल कुमार ने बताया कि नैसी वासी एक महिला ने 20 मई 2018को महिला थाने में शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि उसका पति मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। वह अपनी दवाई लेने चली गई। उसकी 9 साल की लड़की शिव मंदिर में दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वहां उसके गांव का एक लड़का प्रदीप मंदिर में आया और उसकी लड़की के साथअशलील हरकते करने लगा। लड़की रोने लगी तो बच्ची को धमकाने लगा कि ये बात किसी को बताई तो जानसे मार देगा। इसके बाद लौटने पर बच्ची ने सारी बात अपनी मां को बताई। महिला जब बच्ची के संबंध में शिकायत लेकर आरोपी के घर गई तो वह झगड़ने लगा।
विज्ञापन

शिकायत पर महिला थाने में पोस्को एक्ट तथा जान से मारने की धमकी के तहत दी गई और मामला दर्ज हुआ। जांच उपनिरीक्षक कमलेश ने शुरू की। इसी के तहत 3 जुलाई 2018 को जांच पूरी करकेचालान न्यायालय में दिया, जिसकी नियमित सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की जिरहके बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश लाल चंद ने तथ्यों के आधार पर प्रदीप को दोषी करार देते हुए पांच साल की कैद की सजा सुना दी। इसके अलावा दोषी पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया, जिसे न देने की सूरत में छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed