{"_id":"6705cd42c7c6962d8c0c1f14","slug":"counting-of-assembly-elections-completed-amid-three-layer-security-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-125291-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: थ्री-लेयर की सुरक्षा के बीच संपन्न हुई विस चुनाव की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: थ्री-लेयर की सुरक्षा के बीच संपन्न हुई विस चुनाव की गणना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन स्तरीय थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) में विधानसभा चुनाव की मतगणना संपन्न हुई। मतगणना के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। कुवि के शूटिंग रेंज और सामुदायिक केंद्र पर 800 सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था।
इन दोनों मतगणना केंद्रों के 100 के मीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई थी। मतगणना केंद्रों पर मोबाइल, पेन, पेपर, किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक यंत्र व संदिग्ध वस्तु लेकर जाने की मनाही है। पूरी जांच-पड़ताल और मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। कुवि में अलग-अलग जगह पर 15 पुलिस नाके लगाए थे, जबकि सिर्फ द्वितीय द्वार से ही प्रवेश कराया जा रहा था। बाहरी नाकों पर जिला पुलिस के जवानों को प्रथम स्तर पर तैनात किया गया था। दूसरे स्तर पर हरियाणा सशस्त्र पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे, जबकि केंद्र में सुरक्षा की कमान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवानों को सौंपी गई थी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही थी। केंद्र में जाने वाले का ब्योरा भी दर्ज किया गया।
मतगणना के लिए बनाए दो सेक्शन
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र में तीन अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इसमें मतगणना स्टाफ, मतगणना एजेंट तथा ईवीएम के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार थे, जबकि मतगणना केंद्र में अलग-अलग सेक्शन में मतगणना हुई। गश्त और तुरंत कार्रवाई करने के लिए अलग से कई टीमें बनाई गई थी।
विज्ञापन
लगा लंबा जाम
मतगणना के बाद पिपली-थर्ड गेट मार्ग पर जाम लग गया। जिला अस्पताल के पास करीब आधे घंटे तक लगे जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। बाद में नाका ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलाया। उसके बाद जाम में फंसे वाहन चालकों व पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।