फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Correct use of language makes a teacher effective: Prof. Ashutosh

भाषा का सही प्रयोग शिक्षक को बनाता है प्रभावी : प्रो. आशुतोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Correct use of language makes a teacher effective: Prof. Ashutosh
कुरुक्षेत्र। कुवि के पंडित मदन मोहन मालवीय अध्यापक प्रशिक्षण के सहयोग में भाषा, संस्कृति और मूल्यों पर प्रभावी शिक्षण विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसके पहले सत्र में वक्ता सनातन धर्म महाविद्यालय के पूर्व प्रो. आशुतोष ने प्रतिभागियों को संस्कृत और भाषा के विविध रूपों से परिचित कराया। एक शिक्षक द्वारा भाषा का सही प्रयोग किस प्रकार से शिक्षक को प्रभावी बना सकता है।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में कुवि शिक्षा विभाग के पूर्व प्रो. डॉ. एसपी मल्होत्रा ने शिक्षण में मूल्यों को महत्व दिया और कहा कि मूल्यों के प्रति उत्तरदायी शिक्षक विद्यार्थियों को सशक्त बनाने में सहायक होता है। मूल्य आधारित शिक्षण कक्षा एवं विद्यार्थियों में क्षमता का भाव जागृत करता है। तीसरे सत्र में बीपीएस महिला महाविद्यालय खानपुर कलां (सोनीपत) की यूजीसी एमएमटीटीसी की निदेशिका डॉ. शेफाली नागपाल ने प्रतिभागियों को वर्तमान समय में अपने शिक्षण में मूल्यों आदर्शों व संबंधित उपचारों के बारे में बताया। इस मौके पर प्रो. डॉ. निधि माथुर और निदेशिका प्रो. प्रीति जैन सहित अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed