फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   corona one death in kurukshetra

कोरोना से जिले में दूसरी मौत, 79 वर्षीय बुजुर्ग ने पंचकूला के निजी अस्पताल में तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona one death in kurukshetra
कोरोना वायरस से संक्रमित एक बुजुर्ग की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। यह जिले में कोरोना वायरस से दूसरी मौत है, जबकि शनिवार को जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित सात नये केस सामने आये हैं, जबकि पांच मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बताया गया है कि लायलपुर बस्ती से 79 वर्षीय बुजुर्ग हृदय रोग से पीड़ित था। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर बुजुर्ग को 16 जुलाई को पंचकूला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। कोविड-19 सैंपल लेने पर बुजुर्ग कोरोना वायरस से संक्रमित मिला। जहां बुजुर्ग ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मालूम हो कि पिपली निवासी 65 वर्षीय महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना के चलते मौत हो गई थी। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित सात नए केस सामने आए हैं और 4 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और एक व्यक्ति की एलकेमिस्ट अस्पताल पंचकूला में मौत हो गई है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 207 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में अब तक 18951 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 17 हजार 753 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में सीएमओ ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित सात नए केस में रतगल से 15 वर्षीय लड़की, विष्णु कालोनी से 40 वर्षीय व्यक्ति और 31 वर्षीय महिला, अरुणाय पिहोवा से 32 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा से 24 वर्षीय मजदूर, अनाज मंडी लाडवा से 34 वर्षीय मजदूर, शाहाबाद से 36 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 4 लोगों के सैंपल निगेटिव आने पर अस्पताल व कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है, जिनमें प्रेम नगर से 46 वर्षीय व्यक्ति, शांति नगर से 39 वर्षीय व्यक्ति, मुल्तानी कालोनी पिहोवा से 47 वर्षीय व्यक्ति, फरीदाबाद की 23 वर्षीय महिला शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2743 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके हैं और 320 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 74 को होटल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 13 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, एलएनजेपी में 17, हिरमी कोविड केयर सेंटर में 42, आदेश मेडिकल कालेज में 1, घर में 5 व्यक्तियों को आईसोलेट, आयुर्वेदिक कोविड केयर सेंटर में 22, मेदांता गुरुग्राम में 1, पीजीआई चंडीगढ़ में 3, डीएसयू करनाल में 1, एलकेमिस्ट में 1, कोमांड अस्पताल चंडीगढ़ में 1 मरीजों को दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 18951 सैंपलों में 17753 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 880 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 318 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 207 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 207 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 109 एक्टीव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed