फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   corona one case found in kurukshetra

कुरुक्षेत्र में कोरोना का एक केस मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
corona one case found in kurukshetra
कोरोना वायरस की जिले में फिर दस्तक हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1263 सैंपलों की जांच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे तत्काल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1263 सैंपलों की जांच करने पर एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें आरटी पीसीआर के 1246 और रैपिड एंटीजन के 17 सैंपल शामिल थे। सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 22 हजार 129 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 हजार 772 मरीज ठीक हो चुके हैं और 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। सीएमओ ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 4 लाख 91 हजार 64 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अभी तक लिए गए 515124 में से 491064 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 98.39 फीसदी और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.31 फीसदी पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed