फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   corona collection center made in 10 hospital's

अब 10 निजी अस्पतालों में भी बनाएं कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
corona collection center made in 10 hospital's
जिला में लगातार बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए प्रशासन ने अब 10 निजी अस्पतालों में भी कोरोना सैंपल क्लेक्शन सेंटर बनाए है। इन अस्पतालों में भी अब लोग अपने सैंपल दे सकेंगे। ये जानकारी उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह की रिपोर्ट के अनुसार जिले में एलएनजेपी अस्पताल, सीएचसी मथाना, सीएचसी बाबैन, सीएचसी लाडवा, सीएचसी शाहबाद, सीएचसी झांसा, सीएचसी पिहोवा के साथ-साथ 4 मोबाइल सैंपलिंग टीमें कोरोना वायरस से संबंधित सैंपल एकत्रित कर रही है। इस जिले में अधिक से अधिक सैंपल एकत्रित करने के लिए अब 10 निजी अस्पतालों को भी कलेक्शन करने की भी अनुमति स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए कुरुक्षेत्र, शाहबाद, पिहोवा में भी निजी अस्पतालों में कलेक्शन सेंटर स्थापित कर दिए है। अगर किसी व्यक्ति को कहीं भी कोई शिकायत या परेशानी आती है तो वह संबंधित क्षेत्र के एसएमओ और सीएमओ से भी संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

इन अस्पतालों में दे सकेंगे सैंपल
आदेश मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मीरीपीरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अग्रवाल अस्पताल सलारपुर रोड कुरुक्षेत्र, आरोग्यम अस्पताल कुरुक्षेत्र, डा. ललित अस्पताल कुरुक्षेत्र, विर्क अस्पताल कुरुक्षेत्र, राधा कृष्ण अस्पताल कुरुक्षेत्र, सिम्स अस्पताल कुरुक्षेत्र, सिद्धार्थ अस्पताल शाहाबाद और सरस्वती मिशन अस्पताल पिहोवा में कोरोना वायरस सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed