फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   corona, Chetra choudas fair, cancil

कोरोना वायरस के चलते पिहोवा चैत्र चौदस मेला रद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
corona, Chetra choudas fair, cancil
22 मार्च से शुरू होने वाला तीन दिवसीय विश्व प्रसिद्ध चैत्र चौदस मेला राष्ट्रीय आपदा घोषित कोरोना वायरस की भेंट चढ़ गया। इसके साथ-साथ ब्रह्मसरोवर, सरस्वती तीर्थ पिहोवा सहित अन्य सरोवरों में स्नान करने पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। ब्रह्मसरोवर के सभी गेट बंद कर दिए गए है। इस दौरान किसी को भी ब्रह्मसरोवर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सोमवार की बैठक में मेले के साथ-साथ जिले में आयोजित होने वाले सभी खेल, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिले के सभी सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल, जिम, कोचिंग सेंटर को बंद रखा जाएगा। यह आदेश 31 मार्च 2020 तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा बैंकेट हॉल, होटल व रेस्टोरेंट में भी एकत्रित होने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, किसी भी जगह पर 200 से ज्यादा लोगों को एकत्रित करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इन आदेशों की अवहेलना करने आईपीसी की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह सभी प्रबंध कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए है। इससे पहले मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उपायुक्तों व जिले के सभी अधिकारियों को कोरोना वायरस को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि कारोना वायरस को लेकर किसी को घबराने की जरुरत नहीं है, इसके लिए सिर्फ बचाव की जरुरत है और सभी को कार्यक्रमों में जाने से बचना होगा। जिला में हर प्रकार के पुख्ता प्रबंध किए गए है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2020 तक जिले में सभी स्कूल, कालेजों, शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ-साथ किसी भी प्रकार के खेल, धार्मिक व सांस्कतिक कार्यक्रमों पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। जिले के सभी सिनेमा हॉल, जिम, कोचिंग सेंटर, स्वीमिंग पुल, रेस्टोरेंट, क्लब 31 मार्च तक बंद रहेंगे। शादी जैसे कार्यक्रमों में भी 200 से ज्यादा व्यक्तियों को इक्टठा ना किया जाए और मैरिज पैलसों में सफाई और सेनिटाइजर के साथ पुख्ता प्रबंध किए जाए। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिले में 100 बेड का एक आइसलोशन वार्ड भी स्थापित किया गया है, विदेशों से आने वाले पर्यटकों व यात्रियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अधिकारी शहर के होटलों, धर्मशालाओं व अन्य स्थानों पर विशेष चेकिंग करना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

विधायक ने ली कोरोना वारयस को लेकर किए गए प्रबंधों की फीडबैक
विधायक सुभाष सुधा ने सोमवार को देर शाम लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक में डीसी, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अभी तक किए गए प्रबंधों के बारे में फीडबैक रिपोर्ट हासिल की। उन्होंने कहा की कोरोना वायरस को लेकर प्रबंधों में रतिभर भी कमी नहीं चाहिए और समय रहते सभी प्रबंध पूरे किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से आने वाले यात्रियों पर रखी जाएगी नजर
डीसी ने कहा कि सभी एसडीएम और पुलिस अधिकारी दिसंबर माह के बाद जितने भी लोग विदेशों से आए उनकी सूची तैयार करें और उनका मेडिकल चैकअप करवाएं। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग भी अपनी अहम भूमिका निभाएंगा।
कोरोना वायरस को लेकर प्राईवेट और सरकारी अस्पताल में नहीं होगा कोई फर्क
उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस आपदा को लेकर सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कोई फर्क नहीं समझा जाएगा, इसके लिए सिग्नस, आरोग्य, आदेश मेडिकल कॉलेज, अग्रवाल नर्सिंग होम के साथ-साथ उपमंडलों में भी निजी अस्पतालों में भी वेंटिलेटर, सेनिटाइजर सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई है। निजी अस्पतालों में ओपीडी के समय भी संदिग्ध मरीजों का चैकअप अलग से किया जाए। इस जिले के 56 नर्सिंग होम भी आपदा के समय अपना सहयोग देंगे। इसके अलावा प्रशासन ने प्रत्येक विभाग को रेपिड रिस्पांस टीम गठित करने के आदेश दिए है। इन आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 22 अधिकारियों की रेपिड रिस्पांस टीम का गठन कर दिया गया है।

ब्रह्मसरोवर परिसर में नहीं होगी एंट्री: छाबड़ा
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते उपायुक्त के आदेशों के बाद ब्रह्मसरोवर में स्नान लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ब्रह्मसरोवर परिसर में कोई अन्य रास्तों से एंट्री न करे इसके लिए ब्रह्मसरोवर के सभी गेट पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। शहरवासियों को भी इस दौरान ब्रह्मसरोवर परिसर में एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed